25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

प्रेस क्लब के आगामी चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगायी रोक |

HomeRaipurप्रेस क्लब के आगामी चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगायी रोक |

Date:

रायपुर 14 फरवरी 2023

रायपुर प्रेस क्लब के आगामी निर्वाचन प्रक्रिया पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय ने रोक लगाकर ,आगामी निर्वाचन कार्यक्रम घोषित नहीं करने का आदेश जारी किया है | उक्त निर्वाचन के संबंध में निर्वाचन अधिकारी ने 10 फरवरी 2023 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने एवं निराकरण हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,दावा आपत्ति प्रस्तुत करने,दावा आपत्ति का निराकरण करने तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया था। परन्तु समयावधि पूर्ण होने से पहले ही वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष ने उच्च न्यायलय से प्राप्त आदेशानुसार आगामी निर्वाचन पर फिलहाल रोक लगा दी है |

इस संबंध में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ के पत्र क्रमांक 1955 दिनांक 31 जनवरी 2023 अनुसार रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन की कार्यवाही को लेकर  उच्च न्यायालय बिलासपुर मे याचिका दायर होना पाया गया है। इस हेतु उच्च न्यायालय द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित नही करने का आदेश पारित किया गया है।रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाऐं छत्तीसगढ के उक्त पत्र के परिपालन मे एतद् द्वारा प्रेस क्लब रायपुर के निर्वाचन संबंधी आगामी कार्यक्रम घोषित नही किये जायेगें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...