31.1 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में जशपुर कांग्रेस नेत्री श्रीमती आरती सिंह शामिल|

HomeChhattisgarhकांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में जशपुर कांग्रेस नेत्री श्रीमती आरती...

Date:

पत्थलगाँव : 14 फरवरी 2023 (संजय तिवारी )

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में जशपुर कांग्रेस नेत्री श्रीमती आरती सिंह का नाम शामिल किया गया | जशपुर-कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में केंद्रीय संगठन ने 15 नेताओं के नाम और जोड़े गए हैं। पहली सूची में प्रदेश के 102 नेताओं के नाम थे। इस सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का नाम छूटने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन के. सी .वेणुगोपाल से चर्चा के पश्चात् पूर्व विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकारों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। अधिवेशन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को रायपुर पहुंच रहीं हैं । वे राजीव भवन में पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में सरकार के सभी मंत्री, सभी कांग्रेस विधायक, सांसद और राज्यसभा सदस्यों के साथ प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया था जिनमे प्रतिमा चंद्राकर, चुन्नीालाल साहू, वीरेश ठाकोर, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, आरती सिंह ,राजेंद्र तिवारी, प्रेमचंद जायसी, शफी अहमद, सुभाष धुप्पड़, वाणी राव, सुशील आनंद शुक्लाु, राजेंद्र साहू, सीमा वर्मा, रजनू नेताम शामिल है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...