31.1 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

फिंगेश्वर एस.डी.ओ.की फंदे पर लटकती मिली ,जांच में जुटी पुलिस …

HomeChhattisgarhफिंगेश्वर एस.डी.ओ.की फंदे पर लटकती मिली ,जांच में जुटी पुलिस ...

Date:

गरियाबंद : 14 फरवरी 2023 (गरियाबंद संवाददाता )

 गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद कार्यालय में पदस्थ RES विभाग के SDO की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 3 महीने पहले ही पदस्थ हुए थे। सोमवार को उन्होंने पूरे दिन ऑफिस में काम किया। इसके बाद वे अपने सरकारी आवास में चले गए। सोमवार रात उनकी लाश उनके कमरे में फांसी से लटकी हुई पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार और रविवार को अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को राजिम मेला भी घुमाया। फिर रविवार को उन्होंने अपने परिवार को भिलाई पहुंचा दिया, जहां के वे रहने वाले थे। रविवार को ही वे वापस फिंगेश्वर लौट आए। सोमवार को उन्होंने दिनभर ऑफिस में काम किया। पत्नी से उनकी आखिरी बातचीत सोमवार शाम साढ़े 4 बजे हुई थी। इसके बाद शाम में ड्यूटी के बाद वे वापस अपने सरकारी आवास आ गए। इधर परिवार वालों ने उनसे लगातार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इससे घबराए परिजन मंगलवार सुबह भिलाई से फिंगेश्वर पहुंचे।
जब परिजन फिंगेश्वर स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा। अंदर उन्हें अधिकारी राघवेंद्र बहादुर सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। शव को फांसी से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...