30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

देश में ईडी-आईटी स्वतंत्र, इस सरकार को आरोप लगाने का अधिकार नहीं – बृजमोहन अग्रवाल …

HomeChhattisgarhदेश में ईडी-आईटी स्वतंत्र, इस सरकार को आरोप लगाने का अधिकार नहीं...

Date:

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल को दिया करारा जवाब.

जी.भूषण : रायपुर

छत्तीसगढ़ की जनता ने सरकार काम करने के लिए बनाया, आरोप लगाने के लिए नहीं- बृजमोहन अग्रवाल भूपेश सरकार ने सड़क, रोजगार के लिए नहीं किया काम, ध्यान भटकाने लगा रहे आरोप-बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर:25 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स स्वतंत्र संस्था है। ये कांग्रेस के जमाने में भी रही है और आज भी है। वरिष्ठ विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ एक ही काम करते हैं, वो आरोप लगाते हैं। वो कार्रवाई क्यों नहीं करते। अभी तक उन्होंने कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है?

बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि वो विकास का काम क्यों नहीं करते? 35 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नहीं बताया कि प्रदेश में कितनी सड़के बनाई है। कोई यूनिवर्सिटी बनाई हो, कोई नया काम किया हो, लोगों को रोजगार दिया हो, ये बताना चाहिए था, उनका सिर्फ एक ही काम है आरोप लगाना। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सेंट्रल गवर्नमेंट काम करती थी ,तो भूपेश बघेल को नहीं दिखा। जब भाजपा सरकारों के खिलाफ काम करती है तो उनको नहीं दिखता।

भूपेश बघेल आरोप लगाने का काम बंद करें, सरकार को आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। सरकार को कार्रवाई करने का अधिकार है। सरकार काम करने के लिए बनाया जाता है, आरोप लगाने के लिए नहीं बनाया जाता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related