29.2 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

जिसके सपनो में हो जान वही छूता है आसमान…

HomeChhattisgarhजिसके सपनो में हो जान वही छूता है आसमान...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर


नारायणपुर:- यह कहानी सुरेश कुमार पोटाई की है सुरेश नारायणपुर अबूझमाड़ ओरछा के घुमियाबेड़ा का रहने वाला है।आज से 2 वर्ष पहले सुरेश के पिता ने सुरेश को मल्लखंब अकादमी में अपने भाई श्याम लाल पोटाई के साथ रहने को छोड़ दिया | सुरेश को छोड़ते वक्त उनके पिता जी के आखों में आंसु थे, मगर उनकी मजबूरी थी | क्योंकि वे अपने बच्चे को पढ़ाना और अच्छा इंसान बनाना चाहते थे। जो उसके गांव में रह कर संभव नही हो सकता था। इस कारण अपने दिल पर पत्थर रख कर अपने बच्चे को मल्लखंब अकादमी में पढ़ने के लिए भर्ती कर दिया।

सुरेश शुरुआती दिनों में बहुत रोता था घर जाने के लिए काफी दिनों तक किसी से बात तक नहीं करता था। कुछ दिनों के बाद धीरे धीरे मल्लखंब के खिलाड़ियों को देख कर , वह भी धीरे धीरे मल्लखंब पर 8 फिट के पोल पर चढ़ना शुरू किया | उसके बाद फिर सुरेश नहीं रुका। सुरेश अभी 6 वर्ष का है और जो सुरेश ने किया जिस मंच पर वह पहुंचा है, ऐसा सोच पाना भी सुरेश के परिवार के लिए अकल्पनीय था और आज तक किसी ने ये सोचा भी नही होगा की सुरेश के अंदर एक कलाकार छुपा हूआ है। सुरेश आज बहुत अच्छा मल्लखंब खिलाड़ी है। आज सुरेश अपने घर जाने का नाम ही नहीं लेता | हमेशा कहता है अपने माता पिता और गांव के साथ अपने राज्य का नाम रौशन करना है।

आज सुरेश इंडियाज गॉट टैलेंट मे भारतवर्ष के सबसे बड़े मंच पर अपने हुनर कर लोहा मनवा रहा है आज सुरेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरेश के साथ पूरी अबूझमाड़ मल्लखंब टीम को बधाई व आगे की तैयारी के लिए शुभकामनाएं भी दी। आज सुरेश सभी देशवासियों का चहीता बना है। 19 अगस्त 2023 को सोनी टेलीविजन पर पूरी दुनिया ने देखा उनके साहस व कारनामे को देख पूरा भारत दंग रह गया ।

अबूझमाड़ के इस नन्हे बालक सुरेश का जन्मदिन इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे बढ़े मंच पर मनाया गया, जिसमे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी , मशहूर रैपर संगीतकार बादशाह व किरन खैर जो कि जजेस हैं के साथ शो को होस्ट कर रहे अर्जुन बिजलानी और स्टूडियो के सभी कलाकारों एवं इंडियाज गॉट टैलेंट में पार्टी सिपेट कर रहे प्रतिभागियों ने पूरे धूम धाम से सुरेश का जन्म दिन मनाया। अर्जुन बिजलानी के बेटे आर्यन बिजलानी ने भी सुरेश को गिफ्ट दिया।

इंडियाज गाट टैलेंट के माध्यम से इन बच्चो को एक नई दुनिया देखने को मिली है। इसके लिए सोनी टेलीविजन,फ्रीमेंटल, और कोरियोग्राफर भरत , सुरेश के कोच मनोज प्रसाद व अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी का बहुत बड़ा योग दान है ।
सुरेश के पिता फगडू राम माता दुली बाई नारायणपुर ओरछा के घुमिया बेड़ा में रहते हैं । घर पे खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related