अस्तित्व में आया प्रदेश का 16वां निजी विश्वविद्यालय, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया आंजनेय विश्वविद्यालय का शुभारंभ…

HomeCHHATTISGARHअस्तित्व में आया प्रदेश का 16वां निजी विश्वविद्यालय, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने...

Date:

रायपुर : 12 अगस्त 2023

रायपुर। प्रदेश के 16वें निजी विश्वविद्यालय आंजनेय विश्वविद्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा उद्देश्य समाज का निर्माण होना चाहिए. निजी विश्वविद्यालय की स्थापना से अब प्रदेश के विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता परिलक्षित नहीं होती.

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कर्नल उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होना चाहिए. कार्यक्रम के अतिथि के रूप में वर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा जनमानस की सेवा करने का सबसे अच्छा माध्यम है. इसी कड़ी में आंजनेय विश्वविद्यालय की स्थापना समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने कार्य करेगी.

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य “विद्या परम बलम” है, जिसका उद्देश्य ही समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुँच को सुनिश्चित करना है. विश्वविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विश्वविद्यालय के ब्रोशर का भी विमोचन किया. इस दौरान खेल में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल ने पुरुस्कृत किया.

आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को स्मृति चिह्न भेंट किया. कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी रामाराव ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया. विश्वविद्यालय शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं रामविचार नेताम ने अपनी शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की प्रति कुलाधिपति दिव्या अग्रवाल डायरेक्टर जनरल डॉ. बीसी जैन, प्रति कुलपति सुमित वास्तव, डीन डॉ. रूपाली चौधरी, डॉ. निधि शुक्ला, समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

‘उड़ान 2023’ का आगाज

संगीत व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ आंजनेय विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘उड़ान 2023’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लोक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई वहीं बॉलीवुड के गानों पर विद्यार्थी जमकर थिरके.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...