26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

CG में भी 500 रुपए में मिल सकता है गैस सिलेंडर, जल्द घोषणा कर सकती है सरकार…

HomeChhattisgarhCG में भी 500 रुपए में मिल सकता है गैस सिलेंडर, जल्द...

Date:

रायपुर : 05 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। राजस्थान की तरह सरकार यहां भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर सकती है। यह संकेत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिए जाने का ऐलान कर सकती है। यह संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद दिए हैं। राजधानी में पत्रकारों ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तरफ से 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने को लेकर सवाल किया। जिस पर भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। कुछ तो घोषणा के लिए रखना पड़ेगा, सब घोषणा अभी कर देंगे तो फिर घोषणा के लिए क्या है।भूपेश बघेल ने कहा कि अभी हमारी घोषणा पत्र समिति बनेगी, उसमें सब चीजें आएंगी, फिर देखिएगा क्या-क्या होता है। छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से है, जहां इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। इसके बाद से यह चर्चाएं जोरों पर है कि बघेल सरकार भी छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर को 500 रुपये में देने का ऐलान कर सकती है।

इसी को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राज्य में भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि चुनाव के देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई बदलाव किए हैं। तालमेल को लेकर कांग्रेस ने हाल ही में टीएस सिंहदेव को डेप्युटी सीएम बनाया है। साथ ही और भी कई बदलाव किए हैं। पार्टी कुछ और भी जनकल्याणकारी योजनाएं लॉन्च कर सकती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...