27.1 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

आज का राशिफल, 24 जून 2023: बुध गोचर से आज सूर्य और बुध की रहेगी तुला सहित 5 राशियों पर कृपादृष्टि, पाएंगे लाभ…

HomeRaipurआज का राशिफल, 24 जून 2023: बुध गोचर से आज सूर्य और...

Date:

रायपुर : 24 जून 2023

आज चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है जबकि आज बुध दोपहर में अपनी राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का स्वराशि में आकर सूर्य के साथ युति संबंध बनाना आज तुला सहित कई राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

ग्रह नक्षत्रो की चाल बता रही है कि आज ग्रह मंडल में बड़ा बदलाव होगा। बुध अपनी राशि मिथुन में आकर सूर्य के साथ युति संबंध का निर्माण करेंगे जिससे शुभ फलदायी बुधादित्य योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में संचार करेंगे। ऐसे में आपका दिन आज कैसा बीतेगा जानिए क्या कहता है आज का आपका राशिफल।

मेष राशिफल 24 जून 2023ः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

-24-2023-

मेष राशि वालों को आज व्यापार में खूब लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई सामान आज अचानक बिकना शुरू हो जाएगा, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन के रिश्ते में आप प्यार और विश्वास का अनुभव करेंगे। घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए आप दोस्तों की मदद ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। यदि आपके वाहन और आवास संबंधी समस्या चल रही है तो आज फिर से पनप सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

वृषभ राशिफल 24 जून 2023: संबंधों में सुधार के साथ पाएंगे लाभ

-24-2023-

वृषभ राशि वालों का आज किसी चल-अचल संपत्ति को लेकर चल रहा कोई विवाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष के संबंध में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज स्थिति कुछ तनावपूर्ण रह सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके समाधान के लिए उन्हें अपने गुरुजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

मिथुन राशिफल 24 जून 2023: व्यस्तता के साथ बीतेगा आपका दिन

-24-2023-

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। लाभ भी बना रहेगा लेकिन आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है और कार्य व्यवसाय के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे जिससे आपकी माताजी और आपके परिवार के लोग आपसे कुछ नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। दिन की शुरुआत से ही अपने व्यवसाय के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कुछ पैसे खर्च करेंगे, जिससे बचत करने में मुश्किल से ही आप सफल हो पाएंगे।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

कर्क राशिफल 24 जून 2023: शुभ समाचार मिल सकता है

-24-2023-

कर्क राशि वालों की आज व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद उलझन खत्म होंगी, लेकिन अत्यधिक जोश और उत्साह दिखाया तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों को संतान पक्ष की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों की वजह से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं और काली उड़द बहते जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशिफल 24 जून 2023: लेन-देन में सावधानी बरतें

-24-2023-

सिंह राशि वालों को आज परिवार के खर्चों पर काबू रखने और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है तो बहुत ही सोच समझकर लें क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध हो सकता है। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो धैर्य के साथ उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। किसी दोस्त से अनबन के कारण रिश्ते में दरार आ सकती है।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशिफल 24 जून 2023: रुके हुए काम आज बनेंगे

-24-2023-

कन्या राशि वाले आज धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन खर्च हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट आज संतान को परेशान कर सकता है। आज आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है, जिससे मन में निराशा का भाव रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के अनुरोधों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और छाया दान करें।

तुला राशिफल 24 जून 2023: प्रतिष्ठा और लाभ पाएंगे

-24-2023-

तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कम समय में अधिक लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको आलस्य का त्याग करना होगा। व्यापार से जुड़े कई अनुभव प्राप्त होंगे, इससे कई क्षेत्रों में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। घर के कुछ अधूरे काम निपटाने होंगे। शाम को परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह आपके भाई के सहयोग से समाप्त होगी।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव पर सरसों का तेल और तिल अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल 24 जून 2023: आज वाणी संयमित रखने की जरूरत है

-24-2023-

वृश्चिक राशि वालों के व्यवहार में आज कुछ जिद्दीपन रहेगा, जिससे अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको क्रोध और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को फील्ड वर्क की अपेक्षा विदेशी या बाहरी काम से लाभ होने की संभावना अधिक है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ पैसे खर्च करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को क्षेत्रीय कार्य की अपेक्षा विदेशी या बाहरी कार्य से लाभ होने की संभावना है, इसलिए आज उसी के लिए प्रयास करते रहें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी पर सिंदूर अर्पित करें और बूंदी का भोग लगाएं।

धनु राशिफल 24 जून 2023: कीमती सामानों का ध्यान रखें

-24-2023-

धनु राशि वाले कार्यक्षेत्र में आज मजबूत रहेंगे और एक के बाद एक मामले सुलझाते जाएंगे। घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी को लेकर घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से अनबन हो सकती है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय है और सेहत भी नरम गर्म रह सकती है। मित्रों और संबंधियों के तनाव के कारण घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शाम के समय आज आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के साथ शनिदेव की भी की पूजा करें।

मकर राशिफल 24 जून 2023: वैवाहिक जीवन में पाएंगे सुख

-24-2023-

मकर राशि वालों का आज का दिन विचारों के अनुसार कई दिनों के बाद लोगों से मेल खाएगा। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और बच्चों के बारे में जरूरी बातचीत भी करेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से उसका समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्य संपन्न होंगे और लाभदायक उद्यम चलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल 24 जून 2023: मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे

-24-2023-

कुंभ राशि वालों को आज मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका ख़र्च ज़रूरत से ज़्यादा रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज सहकर्मियों की मदद से अन्य रोजगार की तलाश करेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने के बाद आपका किसी और काम में मन नहीं लगेगा। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। शाम को जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में लोहे का त्रिशूल दान करें।

मीन राशिफल 24 जून 2023: आज आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा

-24-2023-

मीन राशि वालों को आज घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, इसके लिए कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन महंगाई के दौर में आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापार में कोई दुकान और कोई योजना शुरू कर सकते हैं, जिससे पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के रास्ते में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में आपके लिए मददगार रहेगी। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे और लव लाइफ के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और गरीबों को दान करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...