23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून : कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून : कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम...

Date:

रायपुर: 23 जून 2023.

रायपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौमस विभाग ने आने वाले 72 घंटे के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रशासन के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि बारिश से बचने पेड़ों का सहारा न लें, गरज-चमक के दौरान घर पर ही रहें ।

मौसम विभाग का अलर्ट –

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है ।

अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...