18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

मोहन मरकाम के आदेश को सैलजा ने 24 घंटे में पलटा, रवि घोष को बनाया प्रदेश महामंत्री, बढ़ा तकरार…

HomeChhattisgarhमोहन मरकाम के आदेश को सैलजा ने 24 घंटे में पलटा, रवि...

Date:

रायपुर : 22 जून 2023

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर नए सिरे से बटवारा किया, लेकिन उनके आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने 24 घंटे के अंदर ही पलट दिया। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं ने कहा कि बिना किसी की राय के पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी अरुण सिसोदिया को दे दी गई। जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए अमरजीत चावला को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई।

वरिष्ठ नेताओं से राय लेने के बाद सैलजा ने आदेश जारी किया, जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रशासन की जिम्मेदारी एक बार फिर रवि घोष को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पत्र लिखा है, इसकी हम समीक्षा कर रहे हैं। अभी नियुक्ति हुई है। आगे हम क्या कर सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा के आदेश की समीक्षा की बात कहकर मोहन मरकाम ने साफ कर दिया कि वह प्रभारी के आदेश को तत्काल मानने के लिए तैयार नहीं हैं। मरकाम के तेवर से संगठन में तकरार बढ़ गई है।

सैलजा ने कहा, संगठन में बदलाव अंदरुनी मामला

गुरुवार सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया ने संगठन में हुई नियुक्ति को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरुनी मामला है। सत्ता और संगठन दोनों में अच्छा काम चल रहा है। अपने बयान के छह घंटे के भीतर ही सैलजा ने संगठन में हुई नियुक्तियों को रद करने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में सैलजा ने कहा कि पार्टी का संभागीय सम्मेलन पूरा हो गया है। अब कार्यकर्ताओं के बीच जाना है। कांग्रेस का हर नेता बूथ तक पहुंचेगा। जमीनी स्तर पर काम करेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related