32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में ईडी ने निखिल चंद्राकर को किया गिरफ्तार…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ कोल स्कैम में ईडी ने निखिल चंद्राकर को किया गिरफ्तार...

Date:

ईडी ने छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में निखिल चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ईडी उसे विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

बिलासपुर : 21 जून 2023

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और अवैध वसूली के मामले में ED ने निखिल चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से ईडी की टीम निखिल चंद्राकर की खोजबीन में जुटी हुई थी। निखिल लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके बाद आज महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। कोयला घोटाले में पूर्व में ईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।वहीं, निखिल चंद्राकर को ईडी ने कोयला और अवैध वसूली के मामले में किंगपिन का प्रमुख सहयोगी बताया था। इसके साथ ही इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी का बेहद खास बताया जा रहा था। ईडी के अनुसार निखिल चंद्राकर सूर्यकांत तिवारी का वह मोहरा था, जिसे कोड वर्ड के माध्यम से इंस्ट्रक्शन दिए जा रहे थे। कोयले के पैसे को हवाले के रूप में लाने ले जाने का काम निखिल चंद्राकर करता था।निखिल चंद्राकर को लेकर यह खबरें थी कि निखिल ने ही ईडी की शुरुआती पूछताछ में कोड के साथ दर्ज लेन देन को डिकोड किया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद निखिल चंद्राकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। इसके साथ ही कोर्ट में निखिल चंद्राकर के परिजनों ने आवेदन भी दिया था, जिसमें निखिल पर दबाव बनाकर बयान दर्ज करने की बात कही गई थी। इस बयान और शिकायत के बाद निखिल चंद्राकर फरार बताया जा रहा था।वहीं, आरोप है कि कोयला घोटाले और अवैध वसूली के मामले में निखिल रकम को इधर से उधर करने का काम करता था। ईडी ने निखिल से पूछताछ की और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। वहीं, लंबे समय से ईडी की टीम निखिल की तलाश कर रही थी। इसके बाद आज निखिल को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर रायपुर लाने की खबर है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...