37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

शैक्षणिक भ्रमण कर दिल्ली से लौटे मेधावी छात्र-छात्राओं ने सीएम भूपेश से की मुलाकात, देश की राजधानी के बारे में विद्यार्थियों को जानने-समझने का मिला अवसर…

HomeChhattisgarhशैक्षणिक भ्रमण कर दिल्ली से लौटे मेधावी छात्र-छात्राओं ने सीएम भूपेश से...

Date:

रायपुर : 20 जून 2023

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राजधानी दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे चन्द्रपुर विधानसभा के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के 140 मेधावी छात्र-छात्राओं ने विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूछा कि आप सब ने दिल्ली में क्या-क्या देखा?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस सवाल पर शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे मेधावी विद्यार्थियों ने कहा कि हमने संसद भवन, कुतुबमीनार, इंडिया गेट, लालकिला, राजघाट, एम्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों और संस्थानों को देखा। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें इस भ्रमण के दौरान भारत के स्वर्णिम इतिहास, प्रमुख धरोहरों और देश की राजधानी के बारे में जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...