34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ओरछा के ग्राम पंचायत लंका में विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार शिविर का हुआ आयोजन…

HomeChhattisgarhओरछा के ग्राम पंचायत लंका में विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार शिविर का हुआ...

Date:

SUNIL SINGH RATHOR: NARAYANPUR


जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने का प्रयास जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर टी.आर कुंवर के मार्गदर्शन में ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लंका में विशेष स्वास्थ्य जांच उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संयुक्त सचालक डॉक्टर बी.आर पुजारी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में 152 मरीजों का पंजीयन किया गया। इनमें से 76 का मलेरिया जांच जिसमें से 16 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 32 मरीजों का रक्तचाप परीक्षण, 32 मरीजों का आरबीएस चेकअप तथा 09 मरीजों का सिकल सेल परीक्षण किया गया। वहीं 24 लोगों का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। उपरोक्त शिविर में गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ में टीकाकरण के महत्व के वारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं मलेरिया टी.बी, मौसमी बीमारी तथा कुपोषण के बारे में एवं बचाव के संबंध में चर्चा की गयी तथा मच्छरदानी के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...