भिलाई इस्पात सयंत्र प्रबंधन ने राज्य सरकार से मांगी मदद- मिली स्वीकृति…

HomeCHHATTISGARHभिलाई इस्पात सयंत्र प्रबंधन ने राज्य सरकार से मांगी मदद- मिली स्वीकृति...

Date:

भिलाई: 31 मई 2023 . छत्तीसगढ़ का एक मात्र ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट बीएसपी प्रबंधन को अब पानी को लेकर चिंता सताने लगी है। मरोदा जलाशय में लगातार हो रहे कम जलस्तर और जलाशय में मिट्टी के भराव को लेकर बीएसपी प्रबंधन ने अलग तरीके की योजना बनाई है। अब शिवनाथ के पानी का उपयोग भी बीएसपी प्लांट करेगा इसके लिए राज्य शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

जल्द ही शिवनाथ से मरोदा डेम तक पानी लाने पाइप लाइन का काम किया जाएगा, वहीं सीएसवीटीयू के जियोटैक लैब की मदद से मरोदा डैम के अंदर हुए मिट्टी के भराव को भी हटाया जाएगा। इसके लिए बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता ने सीएसवीटीयू के वाइस चांसलर डॉ.एम.के. वर्मा से चर्चा भी की है। सीएसवीटीयू में जियो टैक्लैब के उद्घाटन अवसर पर बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दास गुप्ता ने कहा कि इस लैब की मदद से न सिर्फ व इस डैम की क्षमता विस्तार सर्वेक्षण करने सीएसवीटीयू की मदद लेगा बल्कि विवि अपने उपकरणों की मदद से बता पाएगा कि मरोदा डैम की गहराई बढ़ाने के लिए क्या जतन करने होंगे।

बता दें कि संयंत्र को अब तक पानी की आपूर्ती मरोदा जलाशय से होती है, लेकिन हर बार इसका जलस्तर कम हो जाता है, जिससे संयंत्र को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने बी.एस.पी. ने राज्य शासन से शिवनाथ नदी की पाइपलाइन को मरोदा जलाशय तक पहुंचाने का प्रस्ताव था जिसमें राज्य सरकार ने हामी भरी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...