25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

फिर गरमाई झीरम घाटी की राजनीति – राजेश मूणत के सबूत जेब में रखने वाले बयान पर CM भूपेश ने कही …

HomeRaipurफिर गरमाई झीरम घाटी की राजनीति - राजेश मूणत के सबूत...

Date:

रायपुर : 22 मई 2023

रायपुर। विधानसभा चुनाव के समय एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम कांड का जिन्न बाहर आ गया है। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। भाजपा ने झीरम के मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री और कांग्रेस को घेरते हुए सवाल किया है कि जेब में सबूत रखने की बात करने वाले साढ़े चार साल में इस कांड के दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पाए ? भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने तो कांग्रेस पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झीरम के शहीदों के याद में बनाएं स्मारक में भी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी पोल खुल रही है।

इधर कांग्रेस 25 मई को झीरम के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दिवस मनाने जा रही है। उन्होंने इस मामले में भाजपा कि केंद्र सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने घटना की जांच के लिए SIT गठित की है। SIT के खिलाफ BJP नेता कोर्ट गए हैं। हमें घटना की जांच करने से रोका जा रहा है। तत्कालीन सत्ता के शीर्ष पर रहे लोगों से पूछताछ की देरी है उसके बाद घटना का खुलासा हो जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने झीरम घाटी में बड़े कांग्रेस नेताओं के नरसंहार की याद में 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाने का फैसला किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबल के जवानों तथा नक्सल हिंसा में शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...