कर्नाटक गुब्बी विधानसभा के आब्जर्वर पंकज शर्मा के नेतृत्व वाली सीट कांग्रेस ने जीती, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ मिठाईयां बांटकर मनाई खुशी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकर्नाटक गुब्बी विधानसभा के आब्जर्वर पंकज शर्मा के नेतृत्व वाली सीट कांग्रेस...

Date:

रायपुर: 13 मई 2023

रायपुर : कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को बंपर जीत मिली है | वहीं गुब्बी विधानसभा में कांग्रेस ने लगभग 10 हजार मतों से विजय प्राप्त की है | इस सीट में आब्जर्वर की जिम्मेदारी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा को दी गई थी | निश्चित तौर पर पंकज शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ चुनाव के दरमियान विधानसभा क्षेत्र में डटे रहे और कांग्रेस पार्टी के लिए निरंतर प्रचार प्रसार करते रहे | इस बड़ी जीत के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं में खुशियां देखी जा रही है | वही पंकज शर्मा के निवास स्थान पर आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें इस जीत की बधाई देने के लिए पहुंचे हुए थे, जहां जमकर आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बाटी गई।

इस जीत पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जीत है, यह जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई | गारंटी और राहुल गांधी जी की निष्कासन को लेकर जनता का गुस्सा का नतीजा है | कर्नाटक में भाजपा की ध्रुवीकरण वाली राजनीति सफल नहीं हुई बजरंगबली का आशीर्वाद साफ तौर पर कांग्रेस को मिला है | उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की भूमिका भी इस चुनाव में काफी अहम रही है | उन्होंने पूरे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक रखा और चुनाव के लिए बेहतर रणनीति बनाई जो सफल हुई। इस जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश में ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं चलेगी | जनता भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...