DRI ने जब्त किया 525 किलो गांजा, दो गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHRAIPURDRI ने जब्त किया 525 किलो गांजा, दो गिरफ्तार…

Date:

रायपुर : 04 मई 2023

रायपुर: डीआरआई रायपुर की टीम ने धमतरी रोड में नाकाबंदी कर ट्रक से 1.05 करोड़ रुपए का 525 किलो गांजा जब्त किया। सूचना पर डीआरआई की टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक चालक और परिचालक ने गुमराह करने की कोशिश की। तलाशी में गांजा पकड़े जाने के बाद दोनों ने तस्करी करना स्वीकार किया। DRI ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद विशेष न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनसे मिले इनपुट के आधार पर तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। DRI को रायपुर यूनिट को सूचना मिली थी कि कोयले से भरे एक ट्रक में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर दो दिन तक ट्रक को पकडऩे के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी।

इस दौरान दर्जनों ट्रकों की तलाशी लेने के दौरान कोयला लेकर जा रहे ट्रक को रोका गया, लेकिन चालक ने फैक्ट्री में कोयला ले जाना बताया। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। इसके बरामद होने पर ट्रक के चालक और परिचालक ने गांजा का परिवहन करना स्वीकार किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए गांजा को भेजने वाले और उत्तरप्रदेश में कहा ले जा रहे थे इसकी जांच की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में सरकारी जमीनों का होगा बड़ा कायाकल्प, खाली भूखंडों पर बनेंगे आवास और व्यावसायिक प्रोजेक्ट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ सरकार खाली सरकारी जमीनों का करेगी विकास सभी...

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी पड़ेंगे, लू और झुलसाने वाली गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भीषण गर्मी और...