27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जवानों की शहादत को किया नमन,शहीद जवानों को दिया कंधा, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस…

HomeDANTEWARAमुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जवानों की शहादत को किया नमन,शहीद जवानों को...

Date:

रायपुर, 27 अप्रैल 2023

दंतेवाडा : 27 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर  घटना में शहादत देने वाले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को भी ढांढस बंधाया।

इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण में भी शहीदों को श्रद्धांजलि और पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।  

ग्राम अरनपुर में 26 अप्रैल को नक्सल घटना में शहीद जवानों में जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, दतेवाड़ा के मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा शामिल है।      

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...