29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

प्री मैट्रिक छात्रावास में दी गईं कानून संबंधित जानकारियां…

HomeChhattisgarhप्री मैट्रिक छात्रावास में दी गईं कानून संबंधित जानकारियां...

Date:


▪️ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दी न्याय संबंधित जानकारी

खरसिया : बी.आर .कुर्रे (25 अप्रैल 2023 )

खरसिया: तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती दीप्ति बरवा के द्वारा रविवार को प्री मैट्रिक आदिवासी बालक एवं बालिका छात्रावास में शिविर का आयोजन किया। जिसमें न्याय संबधी जानकारी तथा महिलाओं से सम्बंधित कानून की जानकारी न्यायधीश महोदया द्वारा दी गयी।

वहीं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी देते हुए अधिवक्ता सुमीत रावलानी ने साइबर अपराध में ठगों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली विधि, सोशल साइटों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर सवाल पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया। वहीं फेसबुक हैकिंग, क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, वाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड व सावधानियों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ छात्रावास अधीक्षक दीपक सिदार, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता पटेल, दानी धिरहि एवं पैरालीगल वालंटियर अवधेश प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सारथी सहित अन्य उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...