33.8 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

छिंदवाड़ा वासियों के लिए खुशखबरी.. आज से दौड़ेगी रीवा- इतवारी एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री मुरुगन दिखाएंगे हरी झंडी…

HomeMadhya Pradeshछिंदवाड़ा वासियों के लिए खुशखबरी.. आज से दौड़ेगी रीवा- इतवारी एक्सप्रेस,...

Date:

छिंदवाड़ा वासियों के लिए खुशखबरी.. आज से पटरी पर दौड़ेगी रीवा- इतवारी एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री मुरुगन दिखाएंगे हरी झंडी |

छिंदवाड़ा। आज से छिंदवाड़ा में बहुप्रतीक्षित ट्रेन सुविधाओं में विस्तार होने जा रहा है। छिंदवाड़ा से सिवनी, नैनपुर, जबलपुर, मंडला के अलावा इतवारी( नागपुर) से रीवा तक के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसका वर्चुअल कार्यक्रम रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में भी हो रहा है‌।

यहां पर मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण ,मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ मुरूगन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद आज से ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम होगा। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर मुरुगन दोपहर 12:00 से 12:30 के बीच छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...