HomeCHHATTISGARHRAIPURकार्डियक अरेस्ट के बाद 73 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी, अंबेडकर...

Date:

कार्डियक अरेस्ट के बाद 73 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी, अंबेडकर अस्पताल में जटिल हृदय सर्जरी सफल…

कार्डियक अरेस्ट, तीन प्रमुख धमनियों में ब्लॉकेज और गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस के बावजूद चिकित्सकों ने एक ही सर्जरी में बाईपास और एओर्टिक वाल्व प्रत्यारोपण किया |

रायपुर: रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की टीम ने 73 वर्षीय मरीज की बेहद चुनौतीपूर्ण हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की। मरीज को घर पर अचानक बेहोश होने के बाद कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। जांच में हृदय की पंपिंग क्षमता करीब 15 प्रतिशत, तीनों प्रमुख कोरोनरी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज और एओर्टिक वाल्व में गंभीर सिकुड़न पाई गई।

अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन चिकित्सा दल ने तत्काल सीपीआर, डीसी शॉक और डिफिब्रिलेशन के माध्यम से मरीज को पुनर्जीवित किया। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और गहन निगरानी में उपचार शुरू किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज को कार्डियक सर्जरी विभाग में स्थानांतरित किया गया। ऑपरेशन से पहले करीब 23 दिनों तक आईसीयू में उसकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया गया।

मरीज की गंभीर स्थिति के कारण सर्जरी बेहद जोखिमपूर्ण थी। उम्र अधिक होने के साथ हाल ही में कार्डियक अरेस्ट, बेहद कम हृदय पंपिंग क्षमता, तीनों कोरोनरी धमनियों में ब्लॉकेज और गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस जैसी कई जटिलताएं मौजूद थीं। ऑपरेशन के संभावित जोखिमों के बारे में परिजनों को विस्तार से जानकारी दी गई, जिसके बाद उनकी सहमति से सर्जरी की गई।

सीटीवीएस विभागाध्यक्ष एवं मुख्य सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने एक ही सर्जरी में कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग और एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट किया। बंद कोरोनरी धमनियों के लिए वेन और आर्टरी कंड्यूट से बाईपास तैयार किया गया तथा गंभीर रूप से संकुचित एओर्टिक वाल्व को हटाकर यांत्रिक एओर्टिक वाल्व प्रत्यारोपित किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और उसे अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है।

चिकित्सकों के अनुसार, इस मामले में मरीज की अत्यंत कमजोर हृदय पंपिंग क्षमता और हालिया कार्डियक अरेस्ट के कारण सर्जरी विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण थी। उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जटिल सर्जरी की सफलता पर सीटीवीएस विभाग और पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।

खबरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला…

कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं की बदली...