रायपुर में आज बारिश के आसार नहीं, तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क हो गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में बुधवार को बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को रायपुर का तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक 34 डिग्री तापमान राजनांदगांव में और सबसे कम 19 डिग्री पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी क्षेत्र के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।
ख़बरें और भी…


