स्वतंत्र छत्तीसगढ़
बेमेतरा, छत्तीसगढ़। जिले में सोमवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।
हेड लाइंस
ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी स्कूल
सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच हुआ हादसा
बस में सवार थे करीब 17 से 18 बच्चे, कई घायल
ग्रामीणों ने तत्काल मदद कर बच्चों को बस से बाहर निकाला
हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और फिटनेस व्यवस्था पर उठे सवाल
सिंघपुर-झाल मार्ग पर हुआ हादसा : जानकारी के मुताबिक ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 सोमवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच अचानक बस अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक वाहन को संभाल पाता, बस सड़क किनारे स्थित खेत में जाकर पलट गई।
बस पलटते ही मची अफरा-तफरी : हादसे के बाद बस के अंदर बच्चों के फंसे होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया : हादसे में घायल हुए कई बच्चों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बच्चों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : इस हादसे के बाद एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन कितना हो रहा है, इसकी जांच की मांग उठ रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच, चालक की दक्षता और वाहनों की तकनीकी स्थिति की लगातार निगरानी जरूरी है।
हादसे के कारणों की होगी जांच : फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हादसा चालक की लापरवाही, वाहन में तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति के कारण हुआ। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
खबरें और भी…



Finally found a reliable link that doesn’t lag. The loading speed is impressive and the bonuses are actually fair. Love playing on wso288link
The local vibe here is great and it feels very secure. I appreciate how easy it is to navigate through the menu. Cheers to phnustargameph
Love the bonuses they give to new players. It really helps to get started without risking too much of my own cash. Great vibes at kaviar88slot