31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आनंद मेला 2023 का हुवा समापन …

HomeChhattisgarhनारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आनंद मेला 2023 का हुवा समापन...

Date:

सुनील सिंह राठौर : 18 अप्रैल 2023

रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में आनंद मेला 2023 के प्रथम चरण का समापन एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 17 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आश्रम के इंडोर स्टेडियम में श्रीमत स्वामी पूर्णानंद महाराज, आचार्य, रामकृष्ण मठ, बेलुड़ मठ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में एस आर कुंजाम, प्राचार्य, शासकीय स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय, नारायणपुर उपस्थित थे।


आपको बता दें कि, रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर एवं अबूझमाड़ से भीतर के सभी विद्यामंदिर के बच्चों का वार्षिक उत्सव के रूप में आनंद मेला का आयोजन हर साल अप्रैल महीने में किया जाता है। आनंद मेला में बच्चों के बीच खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होती है। इस वर्ष 8 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को आनंद मेला प्राथमिक वर्ग खेल एव सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें नारायणपुर, आकाबेड़ा, कुंदला, इरकभट्टी, कच्चापाल, कुतुल तथा माँ सारदा विद्यामंदिर ओरछा के बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द ने किया। खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शैक्षणिक में भी हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।


प्राथमिक वर्ग के खेल में इरकभट्टी बालक वर्ग ने फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं खो-खो तीनों खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बना। वही नारायणपुर, कुतुल एवं कुंदला द्वितीय स्थान पर रहा। मल्लखंभ में नारायणपुर प्रथम एवं कुंदला द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खो खो में कुंदला प्रथम एवं कच्चापाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वॉलीबॉल में कुतुल प्रथम स्थान एवं नारायणपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समूहगान प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर प्रथम, आकाबेड़ा द्वितीय, कुंदला तृतीय स्थान पर रहा। समुहनृत्य में कच्चापाल प्रथम, नारायणपुर द्वितीय एवं कुंदला तृतीय स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में कुंदला प्रथम, इरकभट्टी द्वितीय एवं ओरछा तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा एकल गायन में आकाबेड़ा प्रथम एवं कुंदला द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related