29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

राइस मिल में देर रात लगी आग ,4-5 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी – लाखों का हुआ नुकसान

HomeChhattisgarhराइस मिल में देर रात लगी आग ,4-5 घंटे की मशक्कत के...

Date:

दुर्ग: 17 अप्रैल 2023 (प्रतिनिधि )

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात राकेश राइस मिल चंदखुरी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल के तीन वाहन पहुंचे। उन्होंने 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि, आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी के मुताबिक,16 अप्रैल की रात 10 बजे सूचना मिली थी कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत दमकल की टीम को इसकी सूचना दी। वो खुद मौके पर पहुंचे तो देखा वहां भीषण आग लगी थी। आग काफी अधिक लगी होने के चलते भिलाई स्टील प्लांट की एक दमकल को बुलाया गया। पुलिस बल के द्वारा पूरी राइस मिल क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया। इसके बाद कई घंटे तक दमकल वाहन पानी लेकर आते रहे और खाली करके निकलते रहे। इस तरह 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक नहीं लगी है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

इस आग से राइस मिलर को बड़ा नुकसान हुआ है। राइस मिल में लगी सभी मशीने जल गई हैं। इसके साथ कई लाख बारदाना, चावल और धान जलने की बात कही जा रही है। आग से वास्तविक रूप से कितना नुकसान हुआ है, यह आकलन लगाया जा रहा है। राइस मिलर कुछ भी नहीं बता पा रहा है|

पुलिस के मुताबिक राइस मिल शनिवार और रविवार दो दिन बंद रहती है। वहां दिन में केवल लोडिंग अनलोडिंग का काम होता है। राइस मिलर कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी बुलवाया था और रात में उनसे काम करवा रहा था। ऐसा क्यों किया गया इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related