34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

आज होगा पंडरी ऑक्सीजोन में ‘शहीद नंदकुमार पटेल’ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण…

HomeChhattisgarhआज होगा पंडरी ऑक्सीजोन में ‘शहीद नंदकुमार पटेल’ की आदमकद प्रतिमा का...

Date:

रायपुर : 17 अप्रैल 2023

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम के समय राजधानी रायपुर के पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑक्सीजोन के समीप पंडरी में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। पंचधातु से निर्मित 400 कि.ग्रा. वजनी इस प्रतिमा की ऊंचाई 9 फिट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ ही रेड सैण्ड स्टोन से इस स्थल को खूबसूरती दी गई है। इस कार्य की कुल लागत 80 लाख रूपए है। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार व सामाजिक, राजनैतिक परिदृश्य में सदैव अपनी आभा बिखेरने वाले छत्तीसगढ़ के सपूत शहीद नंदकुमार पटेल जी का जन्म 08 नवंबर 1953 को रायगढ़ के ग्राम नंदेली में हुआ। मूलतः कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पटेल के मन, कर्म एवं वचन से ठेठ छत्तीसगढ़िया संस्कारों की झलक साफ दिखाई देती थी। गांव को खुशहाली, तरक्की व संसाधनों से जोड़ने के उनके सद्प्रयासों की झलक न केवल उनके गांव नंदेली, बल्कि हर उस अंचल में दिखाई देती है, जहां पटेल अपने आत्मीय व्यवहार कुशलता के बीच पहुंचते रहे। गांव के सरपंच से केबिनेट मंत्री और अन्य सभी उच्च आसीन पदों को सुशोभित करते हुए, उन्होंने अपनी ईमानदारी, परिश्रम व सहजता से हमेशा पद का मान बढ़ाया।

पटेल खरसिया विधानसभा से 05 बार विधायक निर्वाचित हुए। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्रीमंडल में आप सम्मानित सदस्य रहे एवं छत्तीसगढ़ गठन के उपरांत राज्य के प्रथम गृह मंत्री होने का गौरव आपको प्राप्त है। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का परम लक्ष्य लेकर  पटेल सदैव राजनैतिक व सामाजिक रूप से अत्यधिक प्रतिष्ठित रहे। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में पटेल शहीद हुए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...