29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

शराब कारोबारी समेत अन्य पर केबल ऑपरेटर के अपहरण का मामला दर्ज

HomeChhattisgarhशराब कारोबारी समेत अन्य पर केबल ऑपरेटर के अपहरण का मामला दर्ज

Date:

कोरबा : 16 अप्रैल 2023

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक केबल ऑपरेटर का अपहरण कर उससे रंगदारी मांगने के आरोप में एक शराब कारोबारी और उसके परिजन सहित सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी केबल ऑपरेटर अरविंद कुमार पवार की तहरीर पर शुक्रवार को कोतवाली थाने में कारोबारी, उसके बेटे, भतीजे व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पवार ने पिछले साल तीन अगस्त को यहां दर्री थाने में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने उसके ‘सेट टॉप बॉक्स’ का ‘क्लोन’ बनाकर फर्जी आईडी बनाई थी, जिससे उसका कारोबार प्रभावित हुआ। इसके बाद से उसे केस वापस लेने की धमकी भरे फोन आ रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पवार के मुताबिक, वह इस मामले में नौ अप्रैल को कोरबा पहुंचा था, लेकिन एक होटल से उसका अपहरण कर उसे बिलासपुर ले जाया गया। उसे धमकाया गया और आरोपी को पैसे देने के लिए कहा गया।’’कोतवाली थाने के अधिकारी रूपक शर्मा ने कहा कि मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related