18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस मे श्रीमती रुकमणी खोब्रागडे को महासचिव बनाया गया

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस मे श्रीमती रुकमणी खोब्रागडे को महासचिव बनाया गया

Date:

मनेन्द्रगढ़ – प्रवीण निशी

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के द्वारा अपने कार्यकारिणी में श्रीमती रुकमणी खोब्रागडे महासचिव बनाया गया ।

श्रीमती रुकमणी खोब्रागडे एक गृहणी से अपना सफर शुरू करते हुए कुछ दिनों तक शासकीय सेवा में कार्य करते हुए उससे त्यागपद देकर समाज सेवा का बीड़ा उठाकर एनजीओ महिला मंडल मनेन्द्रगढ़ में कार्य करते हुए अनेक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें जीविकोपार्जन हेतु एक सशक्त महिला बनाकर उन्हें रोजगार मूलक कार्यों में लगाया, इसके बाद कांग्रेस में साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रवेश करके अनेक पदों में रही सामाजिक दायित्व के साथ राजनीतिक सफर शुरू किया और कोरबा लोकसभा के सांसद ज्योत्सना महंत के द्वारा कोरिया जिला के लिए दिशा मैं सांसद प्रतिनिधि बनाया गया, इन्होंने दिशा में अपने सुझाव दिए और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा, विधायक विनय जयसवाल ने भी इनके कार्य प्राणी को देखते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है इसके पूर्व में प्रदेश महिला कांग्रेस में सचिव का दायित्व बखूबी संभाल चुकी हैं इनके कार्य करने की शैली के कारण ही इन्हें महासचिव बनाया गया इनके महासचिव बनने पर इनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है महिलाओं ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related