रायपुर / छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके है. रायपुर में सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका भव्य स्वागत किया है. अमित शाह का विमान रविवार रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी मौजूद रहे |
ख़बरें और भी…


