34.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के इन जिलों में छाए बादल, हो सकती है बारिश, राजधानी में चरम पर हो सकती है गर्मी….

HomeChhattisgarhभीषण गर्मी के बीच प्रदेश के इन जिलों में छाए बादल, हो...

Date:

रायपुर :  हवा की दिशा बदलने से अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है और गर्म हवाएं चलने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलोंका अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और भी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश इसी बीच प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

प्रदेश भर में सबसे अधिक गर्म जिला सारंगढ़ रहा। । पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। हालांकि 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी.20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में अगले अगले 5-6 दिनों में 3-4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...

स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, फर्जी ‘अजय अग्रवाल’ ने अस्पतालों को बनाया निशाना; एफआईआर की तैयारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी...