30.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जश्न के दौरान करंट लगने से दो की मौत, पांच घायल

HomeNationalMAHARASHTRAआंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जश्न के दौरान करंट लगने से...

Date:

14 अप्रैल 2023 (ब्यूरो रिपोर्ट )

पालघर (महाराष्ट्र ) महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में बृहस्पतिवार को, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह के दौरान एक वाहन पर लगे झंडे के ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने के बाद दो लोगों की कंरट लगने से मौत हो गई, तथा पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की 132वीं जयंती की पूर्व संध्या पर निकाले गए एक जुलूस के समाप्त होने के बाद हुई। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच में से तीन घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया, “आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विरार के करगिल नगर इलाके में एक जुलूस निकाला गया था। रात को दस बज कर लगभग 30 मिनट पर, जब जुलूस समाप्त हुआ और इसमें शामिल लोग लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके एक वाहन में खराबी आ गई।”

अधिकारी ने कहा, “कुछ लोग वाहन से उतरकर उसे धक्का देने लगे। इस दौरान, वाहन पर लगा झंडा सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।” एक घायल ने अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना के समय जूलूस के कुछ प्रतिभागी और बैंजो वादक वहां मौजूद थे। उसने कहा, “मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ देर तक तो किसी को समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है।”

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रूपेश सुर्वे (23) और सुमित सूद (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...