34.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

नमाशी चक्रवर्ती :मिथुन के बेटे ने कर ली बॉलीवुड में उतरने की तैयारी, देखिए ट्रेलर, इसी महीने फिल्म आ रही..

HomeNationalMAHARASHTRAनमाशी चक्रवर्ती :मिथुन के बेटे ने कर ली बॉलीवुड में उतरने की...

Date:

मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह उर्फ महाअक्षय चक्रवर्ती के बाद छोटे पुत्र नमाशी चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के लिए कमर कस ली है| नमाशी की फिल्म बैड बॉय का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया | ट्रेलर वाराणसी में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया | फिल्म एक कॉमेडी है, जिसमें एक लड़का-लड़की प्यार में हैं | परंतु लड़की का पिता और परिवार के बाकी लोगों को यह प्यार पसंद नहीं | जबकि लड़के का पिता हर हाल में बेटे के साथ खड़ा रहदा है | फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है | रिलीज के मौके पर नमाशी ने कहा, यह रघु नाम के बेपरवाह बिंदास लड़की कहानी है और इस किरदार को मैं खुद से कनेक्ट पाता हूं | हमने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पूरी ईमानदारी से पसीना और आंसू बहाए हैं |

फिल्म से संतोषी एक नई एक्ट्रेस अमरीन को लॉन्च कर रहे हैं | इस रोमांटिक कॉमेडी में जॉनी लीवर (Johnny Lever), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), शाश्वत चटर्जी, दर्शन जरीवाला और राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं | बैड बॉय का संगीत हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने दिया है. यह फिल्म 28 अप्रैल रिलीज होगी है | इस बीच नमाशी का यह बयान इधर काफी सुर्खियां बटोर रहा है कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के वाले उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती को कल्ट क्लासिक कही जाने वाली फिल्म गुंडा में अभिनय नहीं करना चाहिए था | 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...