36.1 C
Raipur
Monday, May 18, 2026

जांजगीर चांपा न्यूज़ : अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, हैरान कर देगी वजह

HomeChhattisgarhजांजगीर चांपा न्यूज़ : अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की संदिग्ध मौत,...

Date:

जांजगीर प्रतिनिधि (14 अप्रैल 2023 )

जांजगीर चांपा:  जिले के चांपा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों में पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि पहला मामला चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर का है, जहां फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है, वहीं दूसरा मामला कोसमंदा गांव का है, जहां बड़े दाऊ चौहान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले मृतक युवक की पहचान नहीं हुई थी। बाद में जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान अभिषेक बरेठ के रूप में हुई, जो बाराद्वार बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है। यहां युवक बड़े दाऊ चौहान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजन ने फांसी लगने से मौत होने की बात कही है। हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। युवक बड़े दाऊ चौहान को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर चांपा पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related