29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

राजधानी रायपुर में 19 वर्षीय युवक ने छोटे व्यापारियों से 15 लाख की ठगी, फाइनेंस ऐप्स के जरिए रची साजिश…

HomeChhattisgarhराजधानी रायपुर में 19 वर्षीय युवक ने छोटे व्यापारियों से 15 लाख...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में फाइनेंस सेक्टर में नौकरी के बहाने आए 19 वर्षीय युवक ने शहर के छोटे व्यापारियों को झांसे में लेकर प्री-अप्रूव्ड लोन निकलवाए और करीब 15 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फाइनेंस ऐप्स और भरोसे का गलत इस्तेमाल
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी कृष पवार उर्फ मुदित पाठे (19) ने रायपुर में ठेला लगाने वाले और छोटे व्यापारियों से मेलजोल बढ़ाकर पहले उन्हें कैशबैक, प्रोमो कोड और निवेश से मुनाफा दिलाया। इससे पीड़ितों का भरोसा जीतने के बाद उसने उनके मोबाइल फोन में बैंक और फाइनेंस एप्लीकेशन डाउनलोड कराए। आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन जैसे निजी दस्तावेज अपने पास रख लिए और अलग-अलग फाइनेंस ऐप्स के जरिए पीड़ितों के नाम पर प्री-अप्रूव्ड लोन अप्लाई कर दिए। लोन की राशि आते ही उसने रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

पीड़ितों की कहानी और लोन का जाल
आज़ाद चौक निवासी दौलत कुशवाहा (32) ने बताया कि बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत बताने पर आरोपी ने लोन दिलाने का भरोसा दिया। उसकी जानकारी के बिना एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक से कुल करीब 4.6 लाख रुपए के लोन पास कराए गए, जिनकी रकम आरोपी ने हड़प ली। इसी तरह अब्दुल हन्नान से करीब 3 लाख, सिराज सोलंकी से 6 लाख, रोजिना सोलंकी से 1 लाख और एक अन्य गुपचुप व्यवसायी से साढ़े 4 लाख की ठगी की गई। कई पीड़ित आज भी बिना रकम लिए लोन की किस्तें चुका रहे हैं।

आरोपी की स्वीकारोक्ति और पुलिस कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फाइनेंस और निवेश की जानकारी हासिल की और ठगी की रकम से छिंदवाड़ा में मोबाइल दुकान खोलने की योजना बनाई थी। कोतवाली एसीपी दीपक मिश्रा के अनुसार, आरोपी के कब्जे से दर्जनभर बैंक कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...