36.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

एन.डी.पी.एस. एक्ट विवेचना को मजबूत करने दुर्ग में विशेष प्रशिक्षण, न्यायिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर जोर…

HomeChhattisgarhDURGएन.डी.पी.एस. एक्ट विवेचना को मजबूत करने दुर्ग में विशेष प्रशिक्षण, न्यायिक और...

Date:

दुर्ग/छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जप्ती, सैंपलिंग, एफ.एस.एल. परीक्षण, चेन ऑफ कस्टडी और न्यायालयीन अपेक्षाओं के अनुरूप साक्ष्य संकलन पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया।

विधिसम्मत विवेचना पर फोकस
एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रकरणों को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और कानूनसम्मत बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी 2026 को पुरानी पुलिस लाइन, दुर्ग स्थित दधीचि प्रशिक्षण हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विवेचकों को अद्यतन विधिक प्रावधानों, प्रक्रियात्मक सावधानियों और न्यायालयीन दृष्टिकोण से अवगत कराना रहा, ताकि जांच में तकनीकी त्रुटियों की गुंजाइश कम हो और मामलों की सफलता दर बढ़े।

वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायिक मार्गदर्शन
प्रशिक्षण में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य ने केस-स्टडी के माध्यम से विवेचना की गुणवत्ता पर जोर देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने नशीली टेबलेट व कैप्सूल से जुड़े मामलों में सावधानियों और प्रभावी जांच तकनीकों पर प्रकाश डाला। विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस.) श्रीमती सुनीता टोप्पो और न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कश्यप ने सूक्ष्म साक्ष्यों, दस्तावेजी शुद्धता और न्यायालयीन अपेक्षाओं के अनुरूप जांच प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया।

वैज्ञानिक प्रक्रिया, चेन ऑफ कस्टडी और अभियोजन मजबूती
डिप्टी डायरेक्टर (प्रॉसिक्यूशन) श्री भीम सिंह राजपूत ने धारा 50, 55, 57 और 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अनुपालन, जप्त माल की सुरक्षित अभिरक्षा और शीघ्र एफ.एस.एल. परीक्षण की अनिवार्यता समझाई। एफ.एस.एल. भिलाई के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री पंकज ताम्रकार ने सैंपलिंग प्रक्रिया, त्रुटिरहित दस्तावेजीकरण और ओवरराइटिंग से बचने पर प्रशिक्षण दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणिशंकर चन्द्रा ने चेन ऑफ कस्टडी, बहु-आरोपी प्रकरणों और विवेचना के दौरान संपूर्ण विवरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों से लगभग 75 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने सभी विवेचकों से एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में विधिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि दोषियों को प्रभावी दंड दिलाया जा सके और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...