15.8 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

“ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के स्थापना दिवस पर रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह, समाज की एकता और भविष्य पर हुआ मंथन”

HomeChhattisgarh“ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के स्थापना दिवस पर रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मान...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

  • हाइलाइट :
  • रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में GKC की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण |
  • समाज के प्रमुख व्यक्तित्व व प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुवे सम्मानित ।
  • कार्यक्रम में समाज की एकता, विकास और भविष्य की दिशा पर हुवा व्यापक मंथन।

शुभारंभ और उद्देश्य:
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि के साथ प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य GKC की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर समाज के उन व्यक्तित्वों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विचार और संदेश:
मुख्य अतिथि मनोज मोहन सिन्हा, राज्य प्रमुख, राष्ट्रीय लघु औद्योगिक निगम, भारत सरकार ने कहा, “कायस्थ समाज का योगदान सदैव समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है। हमें अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे।” राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव ने GKC की स्थापना (1 फरवरी 2021) और उसके वैश्विक विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था लगभग 40 देशों और देश के अधिकांश राज्यों में सक्रिय है। इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने वर्चुअल माध्यम से संबोधन कर शुभकामनाएं दीं

नेतृत्व और सहभागिता:
प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रदेश महासचिव ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन कायस्थ समाज की एकता,शिक्षा सेवा और वैश्विक पहचान को सशक्त करने का मंच है |

समारोह में चित्रांश चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कर्ण, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यान चंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, प्रदेश युवा सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य सक्सेना, रायपुर जिलाध्यक्ष रत्नाकर दास, दुर्ग भिलाई जिलाध्यक्ष कमलेश सिन्हा, महिला महासचिव श्रीमती संगीता सिन्हा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिन्हा, प्रतिभा श्रीवास्तव, ज्योतिमा श्रीवास्तव, सुजाता श्रीवास्तव, पीहू सिन्हा, रीता श्रीवास्तव सहित विभिन्न पदाधिकारियों, महिला एवं युवा इकाइयों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में समाजजनों की सक्रिय उपस्थिति रही।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...

खराब सफाई पर सख्त कार्रवाई, बीएसयूपी खलबाड़ा में सफाई ठेका निरस्त, नगर निगम ने दिखाई सख्ती…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: लगातार खराब सफाई व्यवस्था के चलते नगर निगम...