मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्षों के बीच तकरार,बैठक व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्षों के बीच तकरार,बैठक व्यवस्था को...

Date:

आरंग। आरंग नगर में आयोजित राजा मोरध्वज महोत्सव के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में भाजपा के दो मंडल अध्यक्षों के बीच आपसी तकरार हो गई। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री के मंच पर आगमन के समय हुआ, जिसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंच पर स्थान और बैठक व्यवस्था को लेकर आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू और मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति को संभालने के लिए मंत्री खुशवंत साहेब को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर प्रदेश संगठन और सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिसके चलते यह घटनाक्रम कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने स्पष्ट किया कि महोत्सव के दौरान महिला मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक व्यवस्था को लेकर केवल आपसी बातचीत हुई थी, जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। वहीं मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने स्वतंत्र छत्तीसगढ़ से बातचीत में कहा कि उन्हें इस तरह की किसी भी तकरार की जानकारी नहीं है।
कार्यक्रम अंततः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति बनना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...