21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, 27 राज्यों के 2211 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…

HomeChhattisgarhडी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, 27 राज्यों के 2211 खिलाड़ियों...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। डी.ए.वी. संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का रायपुर में सफल एवं भव्य समापन हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें देश के 27 राज्यों के विभिन्न अंचलों से आए 2211 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आर्चरी, कराते, ताइक्वांडो, वूशू, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती सहित कई प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन दिवस का शुभारंभ पारंपरिक तिलक समारोह से हुआ, जहाँ अतिथियों का स्वागत पुष्प, तिलक एवं आत्मीय मुस्कान के साथ किया गया। इसके पश्चात डी.ए.वी. गण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत का सस्वर गायन किया गया, जिसने वातावरण को गर्व, एकता और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। अतिथियों को कैप, बैज एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं डी.ए.वी. रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित होती है और एच.जी.एफ.आई. के सभी नियमों का पूर्णतः पालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता क्लस्टर स्तर, राज्य स्तर से होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कुल 31 खेल शामिल थे, जिनमें से छत्तीसगढ़ को 6 खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कराते, ताइक्वांडो एवं वूशू, साई कैंपस में आर्चरी तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

उन्होंने यह भी बताया कि डी.ए.वी. स्पोर्ट्स को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन (NSPO) के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की संबद्ध इकाई है। डी.ए.वी. संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे खेल भावना, अनुशासन, मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संवाहक बन सकें।

समारोह के अंत में भव्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। समापन दिवस पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. राजेन्द्र जंघेल (सचिव, छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ), अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर अजय दीप सारंग, राष्ट्रीय स्तर के कोच, निर्णायक मंडल एवं छत्तीसगढ़ खेल फेडरेशन का सराहनीय सहयोग रहा।

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें.       https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...