29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

दिल्ली में नए साल की पहली तिमाही में 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल, डीटीसी का बेड़ा होगा पूर्णत: इलेक्ट्रिक

HomeNationalNEW DELHIदिल्ली में नए साल की पहली तिमाही में 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें...

Date:

नई दिल्ली /भारत

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नए साल की पहली तिमाही (दिसंबर 2025–मार्च 2026) के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के ई-बस प्रोजेक्ट में तेजी लाने का लक्ष्य रखा है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह की कंपनियों के साथ समन्वय बैठक के बाद बस निर्माता कंपनियों ने डिलीवरी को तेज करने का शेड्यूल प्रस्तुत किया है। दिसंबर 2025 तक 120 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें डिलीवर हो चुकी हैं और अब जनवरी 2026 में 9 मीटर वाली 156 बसें तथा 12 मीटर वाली 120 बसें प्राप्त होंगी। इसके अलावा जनवरी से मार्च 2026 के बीच 829 नई ई-बसों की डिलीवरी की योजना है, जिससे इस तिमाही में लगभग 1000 बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल होंगी।

सीएनजी बसों से पूर्ण रूप से विदाई

डीटीसी के अधिकारियों के अनुसार मार्च 2026 तक कुल 4500 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में हो जाएंगी, जिसमें 296 9-मीटर और 530 12-मीटर बसें शामिल हैं। वर्तमान में डीटीसी के पास पहले से 3427 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इस विस्तारित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क के साथ मार्च के बाद पूरी तरह सीएनजी बसों को हटाने की तैयारी तेज होगी, जिससे राजधानी में सार्वजनिक परिवहन का कार्बन उत्सर्जन कम होगा तथा परिवहन प्रणाली और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनेगी।

नए डिपो व भविष्य की योजनाएँ

भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए PM ई-ड्राइव योजना के तहत अगले वित्तीय वर्ष से 2800 नई इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू होगी, जो दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाएगी। द्वारका, कोहाट एनक्लेव, नांगलोई और रिठाला डिपो में 1500 से अधिक बसों के लिए पार्किंग और चार्जिंग सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने 19 दिसंबर को 100 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और धौला कुआं (दिल्ली) से धारूहेड़ा (हरियाणा) तक नई इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...