36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बलौदाबाजार में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को दिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने के संदेश…

HomeChhattisgarhबलौदाबाजार में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को दिए...

Date:

बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता स्वयं सड़क पर उतरीं। पुलिस टीम के साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए युवाओं और वाहन चालकों को हेलमेट, सीटबेल्ट और अन्य यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी।

इस दौरान दोपहिया चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों का सम्मान भी किया गया। वहीं चार पहिया और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर हटवाए गए।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अभिषेक सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि जिले में पूरे जनवरी माह यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत वाहनों की जांच के साथ ही लोगों को यातायात नियमों से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं में सुरक्षित यातायात की समझ विकसित हो।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। नाबालिगों के लिए साइकिल चलाना बेहतर विकल्प है, जिससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का पालन कर हम न केवल अपना जीवन सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...