32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मोवा रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट के निशान…

HomeChhattisgarhमोवा रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप,...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के मोवा रेलवे ट्रैक के पास रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। आसपास खून भी बिखरा हुआ पाया गया, जिसके बाद एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि मामला हादसा है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...