सेना दिवस पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सामूहिक वन्देमातरम का भव्य आयोजन, 5 लाख विद्यार्थी लेंगे सहभागिता…

HomeCHHATTISGARHसेना दिवस पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सामूहिक वन्देमातरम का भव्य आयोजन,...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

रायपुर। 15 जनवरी को मनाए जाने वाले सेना दिवस के पावन अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में रायपुर एवं बलौदा बाजार-भाटापारा के शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों के लगभग 5 लाख विद्यार्थी एक साथ वंदेमातरम का सामूहिक गान करेंगे, जो राष्ट्रभक्ति का अद्भुत और प्रेरणादायी दृश्य प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम रखा गया है, जहां करीब 25,000 छात्र एक साथ वन्देमातरम गान करते हुए सेना दिवस पर वीर जवानों को नमन करेंगे।
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल एक गीत का आयोजन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। वन्देमातरम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र की अस्मिता, संस्कृति और कर्तव्यबोध से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...