32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नारायणपुर में हुई कांग्रेस की प्रेस वार्ता

HomeChhattisgarhनारायणपुर में हुई कांग्रेस की प्रेस वार्ता

Date:

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर

01 अप्रेल 2023 :

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश मे आज आम आदमी की आवाज़ उठाना भ्रष्टाचार पर आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है। देश की मुख्य विपक्ष पार्टी के सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी जब संसद के अंदर बोलते है, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है, उनका रिकार्ड हटा दिया जाता है, और सत्तारुढ पार्टी के मंत्री संसद की कार्यवाही को अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए संसद नहीं चलने दिया जाता है| और इन सबके बाद भी जब विपक्ष की आवाज़ राहुल गाँधी की को नहीं दबा पाते तब तब मोदी सरकार के द्वारा षड़यंत्र रचा जाता है और इस षड़यंत्र पूर्वक राहुल गाँधी की सांसद सदस्य्ता को ख़त्म कर दिया जाता है। इस पुरे घटना क्रम के बारे मे प्रेस वार्ता करने छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर विधानसभा क्षेत्र, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चन्दन कश्यप विधायक नारायणपुर, ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे प्रेस वार्ता कर पत्रकरो को बताया की राहुल गाँधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने का मुख्य कारण संसद मे प्रधानमंत्री मोदी से दो सवाल जो पूछे- 1. अडानी की सेल कम्पनियों मे जमा 20,000 करोड़ रूपए किसके है क्योंकि अडानी तो यहां पैसा कमा नहीं सकते क्योंकि अडानी इंफ्रास्ट्रचर बिजनेस मे है, तो यहा काला धन किसका है मोदी को जवाब देना चाहिए।

अडानी के हवाई जहाज से प्रधानमंत्री मोदी और अडानी साथ मे स्टेट बैंक के अधिकारी सफर करने की तस्वीर दिखाई दी है तो इसमें मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है साथ ही 1 बिलियन डॉलर स्टेट बैंक से अडानी को कर्ज के रूप मे क्यों दिया जाता है। इस पूरे घटना क्रम के दस्तावेज के साथ राहुल गाँधी ने सबूत दिए है लेकिन इस पूरे घटना क्रम के रिकार्ड को संसद से हटा दिया गया और इन सवालों का प्रधानमंत्री मोदी जवाब नहीं दे पाए|

वही 13 अप्रैल 2019 को राहुल गाँधी कर्नाटक के कोलार मे चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाषण देते है। 16 अप्रैल 2019 को पुर्नैश मोदी सूरत के कोर्ट मे शिकायत करते है। 7मार्च 2022 को शिकायतकर्ता ने गुजरात के उच्च न्यायलय मे इस शिकायत पर रोक लगाने की मांग करते है, हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया। 7 फरवरी 2023 को राहुल गाँधी अडानी और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्तो पर सवाल उठाते है। 16 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता ने गुजरात हाई कोर्ट से स्टे पर अनुरोध कर स्टे वापस लिया। 27 फरवरी 2023 को निचली अदालत में राहुल गाँधी सुनवाई शुरू किया। 23 मार्च 2023 को ट्रायल कोर्ट मे राहुल गाँधी को दोषी ठहराया गया। 24 मार्च 2023 को लोकसभा मे राहुल गाँधी की सदस्य्ता को रद्द करते है। वही 3 दिन के अंदर लोकसभा के गृह समिति राहुल गाँधी को मकान खाली करने नोटिस देते है।
वही राहुल गाँधी ने भाषण मे बोला था की कुछ चोरो का नाम मोदी सरनेम ही क्यों होता है जैसे नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी राहुल गाँधी ने सारे मोदी चोर है ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसे भाजपा गलत तरीके से दुष्प्रचार कर रही है।
भाजपा ओबीसी को गाली देने वाली बात कर रही है जबकि नीरव मोदी ललित मोदी ओबीसी नहीं है। आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश के बांदा से भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल को नवंबर में एक ट्रेन रोकने, सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के लिए दोषी ठहराया गया था लेकिन उन्हें केवल 1 साल की सजा (जेल) हुई।
यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष पर, यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता हैं जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं, उनकी आवाज दबा सकते हैं तब आम आदमी की क्या बिसात ? यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं, हम जनता के बीच जाएंगे, देश के हर गली, मोहल्ले,चौक-चौराहों को संसद बनाएंगे। कहां कहां आप हमारी आवाज रोकेगें।
प्रेस वार्ता मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, शहर सचिव संजय राय, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन एवं पी सी सी सदस्य राजेश् दीवान व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...