21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुंबई में आज और कल रद्द रहेंगी लोकल सर्विस, कई ट्रेनें कैंसल — जानें पूरी डिटेल…

HomeMAHARASHTRAMUMBAIमुंबई में आज और कल रद्द रहेंगी लोकल सर्विस, कई ट्रेनें कैंसल...

Date:

मुम्बई/भारत

मुंबई। वेस्टर्न रेलवे ने कांदिवली–बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) पैनल के कमीशनिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए दो दिनों का बड़ा नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया है। इस कार्य के कारण 27 और 28 दिसंबर को लोकल ट्रेन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार कुल 531 लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जिनमें शनिवार की 296 और रविवार की 235 लोकल शामिल हैं। रद्दीकरण का असर 26 दिसंबर की रात से ही शुरू हो गया है।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में कुछ उपनगरीय ट्रेनें पूरी दूरी तय नहीं कर पाएंगी और बोरीवली–अंधेरी चलने वाली कुछ लोकल्स को केवल गोरेगांव तक ही संचालित किया जाएगा। वहीं कांदिवली और दहिसर के बीच डाउन फास्ट लाइन पर 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक स्पीड रेस्ट्रिक्शन भी लागू रहेगा। इसके चलते लंबी दूरी की कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय और रूट में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और टाइमिंग जरूर जांच लें।

लोकल सेवाएं बंद रहने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए BEST द्वारा जरूरत पड़ने पर बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। वेस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में BEST प्रबंधन को पत्र भी लिखा है। रेलवे का कहना है कि यह ब्लॉक 30 दिनों के बड़े कार्यक्रम का हिस्सा है, जो 18 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा, और इसका उद्देश्य यात्रियों को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराना है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
यात्रा पर निकलने से पहले वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन पर अपनी ट्रेन का अपडेट ले लें। स्टेशन पर भी अनाउंसमेंट्स पर ध्यान दें और संभव हो तो वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से तैयार रखें।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related