रेलवे कॉलोनी में मेघा चिकित्सा शिविर सफल रहा , 300 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच…

HomeCHHATTISGARHरेलवे कॉलोनी में मेघा चिकित्सा शिविर सफल रहा , 300 से अधिक...

Date:

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं:

रायपुर: रेलवे कॉलोनी स्थित जन कल्याण माँ काली मंदिर समिति, WRS कॉलोनी द्वारा शिवनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित मेघा चिकित्सा शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी और कुल 300 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में हृदय रोग, दंत रोग और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किए गए परामर्श से लोगों को काफी लाभ मिला।

रक्तदान शिविर में युवाओं की सराहनीय भागीदारी, हेलमेट भी मिले

आयोजन के दौरान रक्तदान शिविर भी रखा गया, जहाँ युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की। रक्तदान और ट्रैफिक सुरक्षा को जोड़ते हुए किया गया यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

जन-जागरूकता बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य: समिति

संस्था प्रमुख डॉ. देवाशीष मुखर्जी और सचिव उमेश ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से हर वर्ष ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सकारात्मक माहौल और प्रसादी ने बढ़ाई सहभागिता

कार्यक्रम संचालक संजय सिंह ने बताया कि आयोजन के उपरांत सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।
शिविर में संजय आचार्य, डॉ. शांतनु पॉल, रिंटू दास, पीयूष सीट, उत्पल घोष, गौतम, सुशांत, पंचमी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...