29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई , PM से लेकर राष्ट्रपति तक ने जताया शोक…

HomeMAHARASHTRAMUMBAIधर्मेंद्र का अंतिम संस्कार बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ को नम आँखों से दी...

Date:

मुंबई । भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया । IANS के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की । अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया , जहां परिवार , करीबी मित्रों और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी ।

धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 31 अक्टूबर से वह अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में थे । 10 नवंबर को उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था और उनकी स्थिति बेहद गंभीर बताई गई थी । लंबे समय तक चले उपचार के बाद सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली , जिसके बाद पूरे फिल्म उद्योग और देशभर के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई ।

अंतिम संस्कार के दौरान बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े कलाकार श्मशान घाट पहुंचे । अभिनेत्री हेमा मालिनी की गाड़ी को श्मशान घाट से निकलते हुए देखा गया , जहां उनकी आँखें नम थीं । उनके साथ बेटी ईशा देओल भी मौजूद रहीं । सुपरस्टार सलमान खान , सलीम खान , अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित कई दिग्गज सितारों ने भी श्मशान घाट पहुंचकर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी ।

धर्मेंद्र के निधन पर शीर्ष नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र के निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है । उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र अपने सादगीपूर्ण व्यवहार , करुणा और शानदार अभिनय के लिए सदैव याद किए जाएंगे । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अभिनेता के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि उनकी विरासत नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि संदेश साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र ने अपने छह दशकों के सफल फिल्मी करियर में अनगिनत यादगार किरदारों को जीवंत किया और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी । देशभर से आने वाली संवेदनाओं ने यह साफ कर दिया कि धर्मेंद्र केवल एक अभिनेता नहीं , बल्कि भारतीय सिनेमा का एक चमकता हुआ सितारा थे जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद...