अबूझमाड़ के सोनपुर में आयुर्वेद पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित …

HomeCHHATTISGARHअबूझमाड़ के सोनपुर में आयुर्वेद पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित ...

Date:

डॉ मिश्रा पिछले 20 वर्षों से सोनपुर के आयुर्वेद औषधालय में लगातार सेवा देते आ रहे हैं |

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर (29 मार्च 2023)


जिला मुख्यालय नारायणपुर से 26 किलोमीटर दूर अबूझमाड़ के सोनपुर में पोषण पखवाड़ा के तहत 15 दिनों का कार्यक्रम संचालित है। जिसके अंतर्गत आज प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें महिलाओं को यह बताया गया कि हरी सब्जियों से किस प्रकार पोषण प्राप्त किया जाता है और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूध की कमी को पूरा करने के लिए किस प्रकार का आहार लेना चाहिए। हरी सब्जियों में किस प्रकार की विटामिन पाए जाते हैं। यह जानकारी डॉ धीरेंद्र मिश्रा द्वारा महिलाओं को दी गई।इन महिलाओं में 24 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 11 गर्भवती माताओं एवं स्तनपान करने वाली 13 महिलाएं उपस्थित थीं। डॉ मिश्रा द्वारा महिलाओं को सीमित संसाधन के अभाव में दैनिक उपयोगी चीजों को पोषक आहार के रुप में संबंधित महिलाऐं किस प्रकार लाभ ले सकती हैं जागरूपता अभियान द्वारा बताया गया ।आज के इस पोषण पखवाड़ा अभियान में सोनपुर के सरपंच कार्तिक परिहार, आयुर्वेद औषधालय के स्टाफ रामदयाल पैकरा संतु नेताम, यमुना समरथ एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।


डॉ मिश्रा ने बताया उन्हें सोनपुर मे आयुर्वेद औषधालय में सेवा देते बीस वर्ष हो गये। आज हमारे पास भवन सुविधा जरूर है, पर संसाधन की कमी है और एक समय ऐसा भी था जब मुझे मरीजों को वृक्षों के नीचे, बाजार पसरा में इलाज करता था, अपने निजी खर्च से भी सेवायें देता आया हूं और देता रहूंगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...