आज शाम होगा सुरों का स्वर्णिम उत्सव
रायपुर. शहर के मायाराम सुरजन हॉल में आज शनिवार 22 नवंबर 2025 की शाम संगीत का एक बेहद यादगार आयोजन होने जा रहा है। हार्मोनी म्यूज़िकल ग्रुप अपने अनुभवी कलाकारों के साथ “ Magic of Laxmikant–Pyarelal ” शीर्षक से अमर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल को समर्पित एक भव्य संगीतमय संध्या प्रस्तुत करने जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों और पुराने बॉलीवुड संगीत के चाहने वालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर डी. नागेश ने कहा कि स्वर्णिम युग के गीत सुनना हमेशा मन को छू जाता है।”
यह भी पढ़ें; Aaj Ka Rashifal 22 November 2025; क्या आज अनफा योग और हंस राजयोग बदल देंगे आपका दिन ? जानें आज का राशिफल …
सुर, लय और यादों का भावपूर्ण सफ़र
हार्मोनी म्यूज़िकल ग्रुप के डायरेक्टर डी नागेश ने बताया कि आज शाम की यह संध्या बीते दौर के दर्जनों अमर गीतों को फिर से जीवंत करने वाली होगी। आयोजकों के अनुसार, “जहाँ सुर झरनों-सी मधुरता से बहेंगे, वहीं लय मन को थिरकाने के लिए तैयार है।”
मंच पर गायक कलाकार लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल जी के स्वर्णिम संगीत को नई ऊर्जा के साथ प्रस्तुत करेंगे। समूह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संगीत का आनंद देना है, बल्कि स्वर्णिम संगीतकार जोड़ी को सुरों की भावपूर्ण श्रद्धांजलि देना भी है।
सम्मानित संगीत समूहों के संस्थापकों और दर्शकों को दिया गया निमंत्रण
अपने 28वें भव्य कार्यक्रम के अवसर पर हार्मोनी म्यूज़िकल ग्रुप ने सभी संगीत समूहों के संस्थापकों, डायरेक्टर्स, वरिष्ठ कलाकारों, संगीत-प्रेमियों और श्रोताओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएँ।
समूह के सदस्यों ने कहा, “आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा है। हम चाहते हैं कि शहर के सभी संगीत प्रेमी एक साथ मिलकर इस स्वर्णिम युग की मधुरता का आनंद उठाएँ।”
मायाराम सुरजन हॉल में दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता
कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा और हॉल में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटने की संभावना है। कई संगीत प्रेमी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की।
स्थानीय कलाकारों ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत संस्कृति के संरक्षण का माध्यम भी हैं। युवाओं के लिए यह पुराने दौर को समझने का सुंदर अवसर है।”
ख़बरें और भी…







gOPeHgmlfrkOcUBZQKK