34.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी तकनीकी खराबी , रायपुर समेत देशभर की उड़ानें प्रभावित — घंटों यात्रियों को करना पड़ा इंतजार…

HomeChhattisgarhदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी तकनीकी खराबी , रायपुर समेत देशभर की उड़ानें...

Date:

रायपुर । शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर आई एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण रायपुर सहित देशभर की हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं । एयर ट्रैफिक कंट्रोल ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम के अचानक फेल हो जाने से करीब 100 से अधिक उड़ानें फंस गईं , जिसके चलते यात्रियों को घंटों हवाई अड्डों पर इंतजार करना पड़ा । “जंगल-जमीन नहीं देंगे” अंबूजा कोयला खदान की जनसुनवाई से पहले रायगढ़ में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा , सैकड़ों ने निकाली रैली…

मिली जानकारी के अनुसार , सिस्टम फेल होने के कारण सुबह की अधिकांश उड़ानें समय पर नहीं उड़ सकीं । कई उड़ानों को जयपुर , चंडीगढ़ , आगरा और अन्य नजदीकी हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया । इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दिल्ली से रायपुर आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें भी रद्द या विलंबित रहीं । इंडिगो की उड़ान को लगभग पांच घंटे की देरी के बाद सुबह 1115 बजे रवाना किया जा सका ।

एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार , तकनीकी टीम ने सिस्टम की समस्या को ठीक कर दिया है और धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन सामान्य हो रहा है । हालांकि यात्रियों को अभी भी देरी और शेड्यूल में बदलाव का सामना करना पड़ रहा है ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...