स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क
हाइलाइट बॉक्स छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ , छत्तीसगढ़ महतारी को दी श्रद्धांजलि छात्रों ने लोकगीत , कविता , भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दी प्रस्तुतियाँ “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा” विषय पर प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम का संचालन जानू जॉनसन व मोनिका ने किया
छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर शिक्षा और संस्कृति का संगम
नवापारा राजिम । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई ।

मुख्य अतिथियों ने साझा किए प्रेरक विचार
प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल उत्सव नहीं , बल्कि राज्य की सामूहिक उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है । वहीं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा शिक्षा , स्वास्थ्य , कृषि और संस्कृति में राज्य की प्रगति का प्रतीक है ।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की आहट , जल्द जारी होगी नई सूची रायपुर …
छात्रों ने दी लोक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुवा , कर्मा , ददरिया , पंथी जैसे लोकगीतों , कविताओं , भाषण , पहेलियों और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया । जीतेश्वरी , ममता , पूनम देवी , गोपेश साहू , योगेन्द्र साहू , वंदना , खुशबू लता साहू , खिलेश्वरी , चांदनी , रश्मि , अवंतिका दिवान व वर्षा मंडल ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग भरे ।
शिक्षक व विद्यार्थी रहे सक्रिय
कार्यक्रम में डॉ. सारिका साहू , प्रो. तरूण साहू , प्रो. चंद्रहास साहू , प्रो. अखिलेश शर्मा , डॉ. संतोष शर्मा , ज्ञान प्रकाश साहू सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे । बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में दीपक साहू , उमाशंकर , मनीष , मेघा , राहुल , गुलशन , टिकेश्वरी , उर्वशी , निधि वर्मा आदि ने भाग लिया ।
संयोजन व संचालन
कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. प्रीति शाह रहीं , जबकि संचालन जानू जॉनसन और मोनिका ने किया । कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाड़िया ने “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा” विषय पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया ।
खबरे और भी…


